फतेहाबाद हरियाणा के तोशाम से विधायक किरण चौधरी ने कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में नाम नहीं होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो स्टार क्वालिटी मेरी है, वो किसी और में तो नहीं है। विपक्ष चाहे कितना भी इश्यू बनाएं। किरण ने कहा कि उनका सफर बहुत ही कठिन रहा है। बहुत सारी ऐसी ताकतें हैं, जो कोशिश करती हैं कि हम आगे न बढ़ पाएं।