आखिरकार जिले में बुधवार को बीजेपी की जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई। बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी कार्यकारिणी घोषित की। इस कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन साल के लिए रहेगा। कार्यकारिणी में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और पूर्व विधायक दुड़ाराम के समर्थकों का पूरा प्रतिनिधित्व रखा गया है। जिला कार्यकारिणी में फतेहाबाद से अशोक जाखड़ व टोहाना से विकास ललौदा को जिला महामंत्री बनाया गया है। इसके अतिरिक्त छह जिला उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनमें जगदीश राय शर्मा, नगर परिषद की उपाध्यक्ष सविता टुटेजा, जिला परिषद अध्यक्ष सुमन खिचड़, इंद्र गावड़ी, भीम लांबा व टोहाना से संजय रेवड़ी का नाम शामिल हैं। टोहाना से संकेत गर्ग, भूना से पूनम सिंगला, रतिया से मंजू बाजीगर, भूना से राखी बाल्मीकि, फतेहाबाद से लख्मी शर्मा व रतिया से निर्मल सिंह को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व बैंक मैनेजर रामकुमार मेहरा को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कंवल चौधरी को जिला मीडिया प्रभारी, मन की बात का संयोजक विक्रम शर्मा, सोशल मीडिया प्रमुख राममेहर धारसूल, आईटी प्रमुख सुभाष साहू, अनूप भारद्वाज प्रवक्ता, शम्मी ढींगड़ा कार्यालय सचिव बनाए गए हैं