हरियाणा बाल विकास एवं आंगनवाड़ी वर्कर यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए सीएम नायब सैनी के नाम लिखित ज्ञापन दिया है। ब्लॉक प्रधान सुशील रानी ने बताया कि आंगनबाड़ी वर्कर्स को 50 प्रतिशत प्रमोशन से पदोन्नति का लाभ दिया जाए जो कि सरकार द्वारा 2021 में घोषणा की गई थी जबकि अगस्त 2024 में भी 50 प्रतिशत की घोषणा को रिपीट किया गया लेकिन आज तक प्रमोशन की कोई पॉलिसी नहीं बनाई गई। आईसीडीएस विभाग में इस पॉलिसी के तहत सभी कर्मचारियों का या सुपरवाइजर सीडीपीओ या पीओ का प्रमोशन होता है। सितंबर 2018 में आंगनवाड़ी वर्कर्स के लिए 1500 रुपये और हेल्पर के लिए 750 रुपये की घोषणा प्रधानमंत्री द्वारा दिवाली के तोहफे के नाम पर की गई थी जो कि आज तक नहीं मिला है।