फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बिजली निगम का लाइनमैन सतपाल सिंह 15,000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा ,मामला दर्ज

रतिया एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने वीरवार को बिजली निगम के लाइनमैन सतपाल सिंह, निवासी जल्लोपुर को सरदूलगढ़ कैंची चौक से 15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस दौरान टीम के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त डीएमसी परवीन कुमार भी मौजूद थे मामले की जानकारी के अनुसार किसान अनिल कुमार, निवासी रत्ताखेड़ा ने अपना ट्यूबवेल और बिजली कनेक्शन खेत में दूसरी जगह शिफ्ट कर लिया था। आरोप है कि लाइनमैन सतपाल सिंह ने किसान को पुलिस कार्यवाही के नाम पर डराया और पुलिस कार्यवाही न करने के लिए इस काम के बदले पहले 20,000 रुपए की रिश्वत मांगी, फिर 15,000 रुपए में सौदा तय हुआ। किसान अनिल कुमार ने इसकी शिकायत एससीबी से की। एससीबी की टीम के इंचार्ज मनमोहन सिंह ने बताया कि उन्हें वीरवार सुबह शिकायत मिली जिसके बाद उपायुक्त के निर्देशों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया गया व शिकायत के आधार पर एससीबी की टीम जिसमें इंचार्ज मनमोहन सिंह, एएसआई जगबीर सिंह, एएसआई राजेश, एएसआई सतपाल, एएसआई सुखपाल, एएसआई भरत लाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया की उसी दौरान लाइनमैन सतपाल सिंह को फोन अनिल के पास आया तो अनिल ने उसे कहा कि वह पैसे देने को तैयार है तो उसने अनिल को सरदूलगढ़ कैंची पर बुलाया थोड़ी देर में ही सतपाल और अनिल सरदूलगढ़ कैंची पर पहुंच गए तथा योजना के तहत अनिल ने जैसे ही सतपाल द्वारा मांगी की रिश्वत के तहत उसे 15000 रुपये दिए तो टीम ने सतपाल को 15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया बताया क्या है की टीम ने जैसे ही सतपाल को रिश्वत लेते पकड़ा तो सतपाल मौके से भाग गया लेकिन टीम अधिकारियों ने थोड़ी दूर जाकर सतपाल को पकड़ लिया और टीम सतपाल को फतेहाबाद ले गई बताया गया है कि सतपाल 2009 से कांटेक्ट बेस के तहत के लगा था व सतपाल सिंह की तैनाती गांव रत्ताखेड़ा में लगी हुई थी । टीम के इंचार्ज मनमोहन सिंह ने बताया कि आरोपी सतपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की आगे की जांच की जा रही है। लाइनमैन की गिरफ्तारी के बाद बिजली निगम और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें