फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में नहर कॉलोनी में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो गोदाम सील, नहीं मिला लाइसेंस

कृषि विभाग ने वीरवार को नहर कॉलोनी क्षेत्र में कीटनाशक दवाइयों के दो गोदामों पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने मौके पर दोनों गोदाम सील कर दिए। जांच के दौरान इन गोदामों से “फोर्ट” नामक प्रतिबंधित कीटनाशक दवा भी बरामद हुई, जो कि बैन की गई है। इसके अलावा गोदामों में किसी प्रकार का वैध लाइसेंस भी उपलब्ध नहीं था। यह कार्रवाई कृषि विभाग के एसडीओ सुभाष लुहान और क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर डॉ. जंगी़र सिंह की अगुवाई में की गई। उनके साथ भारतीय किसान एकता के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि विभाग को इन गोदामों को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि यहां बिना लाइसेंस के अवैध रूप से कीटनाशक दवाएं बेची जा रही हैं। गोदामों की जांच के दौरान न तो कोई बिक्री रजिस्टर मिला और न ही स्टॉक रजिस्टर। विभागीय टीम ने बरामद कीटनाशकों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे। भारतीय किसान एकता के लखविंदर सिंह ने कहा कि किसान पहले ही नकली दवाइयों और गलत दामों से परेशान हैं। कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों को शिकायत की गई थी। ऐसे में विभाग द्वारा की गई कार्रवाई की गई है। कृषि विभाग ने संबंधित व्यापारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें