फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन की राहत के बाद फिर छाई धुंध, फतेहाबाद में 14 अधिकतम और 4 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान

फतेहाबाद में दो दिन की राहत के बाद एक बार फिर से धुंध ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार सुबह घनी धुंध छाई रही, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और सुबह के समय लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। धुंध के साथ-साथ ठंड में भी इजाफा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह और देर शाम के समय लोग घरों में दुबकने को मजबूर नजर आए। बाजारों में भी सुबह के समय रौनक कम रही। ठंड और धुंध का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों, बच्चों और दिहाड़ी मजदूरों पर देखने को मिल रहा है। लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। चिकित्सकों ने भी लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं, शुक्रवार से जिले में स्कूल खुलने जा रहे हैं, ऐसे में अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। सुबह के समय धुंध और ठंड के कारण बच्चों को स्कूल भेजना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अभिभावक रोहताश, राजकुमार ने प्रशासन से स्कूल समय में बदलाव या आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें