फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में मनरेगा मजदूरों के प्रदर्शन के बाद कार्यक्रम में नहीं आए मंत्री कृष्ण बेदी, बेटे करण प्रताप सिंह ने की शिरकत

शहर के गोगा मेडी स्थल पर आयोजित योगामृत समारोह से कुछ दूरी पर मनरेगा मजदूरों के विरोध के बाद कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी कार्यक्रम में नहीं आएं इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री के बेटे करण प्रताप बेदी ने शिरकत की। नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल और वाइस चेयरपर्सन प्रतिनिधि बलदेव सैनी पहुंचे। इस दौरान समाज के लोगों ने गौरव का जोरदार स्वागत किया और अनेक संगठन के लोगों ने अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन भी दिया। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी रविवार को नरवाना की अनाज मंडी में सीएम नायब सैनी की रैली को तैयारियों ने व्यस्त होने के कारण नहीं आ पाए। आपको बता दे की टोहाना ब्लॉक के सैकड़ो मनरेगा मजदूरों ने शहर के टाउन पार्क से प्रदर्शन शुरू करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के कार्यक्रम स्थल की ओर जा रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया था जहां उन्होंने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के खिलाफ नारेबाजी की थी लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया था इसके बाद वे एसडीएम टोहाना व विधायक परमवीर सिंह को ज्ञापन देने के बाद अपने घर चले गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें