फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में वारदात के बाद कमल उर्फ बच्ची ने सोशल मीडिया पर डाली थी पोस्ट, एसपी ने दी जानकारी

टोहाना में ड्राई फ्रूट व्यापारी गौरव ट्रैडिंग कंपनी के संचालक से डेढ़ लाख की नकदी लूटने और फिर फायरिंग करने के मामले में देर रात को टोहाना सीआईए ने दो आरोपियों को काबू कर लिया है। एनकाउंटर में दोनों आरोपी कमल उर्फ बच्ची और मोनू उर्फ मोनी के पैर पर गोली लगी है। एसपी सिद्वांत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य सरगना कमल उर्फ बच्ची है जिसने टोहाना में वारदात को अंजाम देने के बाद 6 फरवरी को सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी कि वारदात आगे भी करते रहेंगे। शुक्रवार रात को सीआईए टोहाना को सूचना मिली कि आरोपी मोटरसाइकिल पर घूम रहे है। टीम ने आरोपियों का पीछा किया तो उन्होंने सीआईए की गाड़ी पर फायरिंग कर दी थी। जवाब में पुलिस ने टीम ने फायरिंग की, जिससे दोनों के पैर पर गोली लगी है। दोनों को टोहाना के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, यहां से अग्रोहा रेफर किया गया है। तीनों का अपराधिक रिकॉर्ड भी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें