करीबन 5 साल पहले डीएवी स्कूल के सामने से बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने गांव धमतान साहिब निवासी मनोज को गिरफ्तार किया है। डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि 8 मार्च को पंजाब के संगरूर जिले के गांव संगतपुरा निवासी परमजीत ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि उसका भांजा डीएवी स्कूल में पढ़ने के लिए आया था। जब वह वापस आया तो उसे बाइक चोरी मिला था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। डीएसपी ने बताया कि आरोपी चोरी की बाइक पर नशा तस्करी का कार्य करता है जिसके चलते उसे जींद पुलिस ने काबू कर लिया था।