फतेहाबाद में तीसरे दिन भी रोडवेज कर्मचारियों की ओर से बसों का चक्का जाम रखा गया। फतेहाबाद रोडवेज डिपो में तैनात परिचालक कृष्ण से हिसार के अग्रोहा में मारपीट से गुस्साए चालक व परिचालकों की ओर से की गई हड़ताल जारी है। तीसरे दिन भी जिले की सभी रोडवेज बसों का संचालन बंद रहा। साथी सिरसा व हिसार में भी कर्मचारियों के समर्थन में चक्का जाम रखा गया। कर्मचारी नेता राजू बिश्नोई ने बताया कि वीरवार रात 12 बजे तक अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो पूरे प्रदेश में चक्का जाम कर दिया जाएगा।