फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू, 13 मई के समझौते को लागू करने की मांग

हरियाणा सरकार से 13 मई को हुए समझौते को लागू न करने से नाराज टोहाना नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार से तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल में डोर-टू-डोर और नगरपालिका के सफाई कर्मचारी व फायर कर्मी शामिल हैं। कर्मचारी नेता सुभाष ने बताया कि सरकार ने 13 मई को हुए समझौते में 17 मांगें मानी थीं, लेकिन आज तक उनका नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। 5 अगस्त को फिर वार्ता हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इससे मजबूर होकर पूरे प्रदेश में तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया गया है। कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के बरामदे में बैठकर नारेबाजी की। "कच्चे कर्मचारियों को पक्का करो", "ठेका प्रथा बंद करो", "हमारी मांगें पूरी करो" के नारे लगाए गए। नेता ने कहा कि अगर सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन भी हो सकती है। हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक लिखित आदेश नहीं मिलता, काम पर नहीं लौटेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें