फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के भट्टूकलां में पीली मंदोरी में लापता हुए दो बच्चों की पंचायत में चौंकाने वाला खुलासा, रिश्तेदार चाची पर डरा-धमकाकर छुपाने का आरोप

गांव पीली मंदोरी में दो बच्चों के लापता होने और फिर रिश्तेदार के घर से नरमे की ढेरी में डॉग स्क्वॉड द्वारा बरामदगी के मामले में गुरुवार सुबह गांव में पंचायत हुई। पंचायत में दोनों बच्चों ने खुद माइक पर पूरी घटना का बयान दिया, जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया।बच्चों ने अपनी रिश्तेदार चाची सुनीता पर गंभीर आरोप लगाए कि उसने उन्हें पुलिस का डर दिखाकर जबरन अपने घर में रखा और छुपाया। बच्चों के अनुसार, घटना वाले दिन वे बाइक पर ढाणी से गांव आए थे, जहां रिश्तेदार चाचा नरेश मिले। नरेश उन्हें राजबीर के घर ले गया और वहां से छोड़कर चला गया। इसके बाद चाची सुनीता आई और उन्हें अपने साथ ले गई। राजबीर से मिलने नहीं दिया। किशोरों ने बताया कि चाची सुनीता ने कहा कि तुम्हारी मां का फोन आया है, तुम्हारे पिता ने किसी को मार दिया है, इसलिए ढाणी में पुलिस आई है और पूरे परिवार को पकड़ लिया। तुम्हें भी पकड़ लेगी। पुलिस का डर दिखाकर उन्हें कोठड़ी में बंद रखा गया। चाय-पानी पिलाया, एक पेटीज देकर कहा कि यह उनका मामा देकर गया है। फिर उनके कोट आदि उतरवाए और कहा कि इन्हें नहर पर फेंक आएंगे, ताकि लोग उधर ढूंढते रहें। बार-बार पुलिस का खौफ दिखाया गया।बच्चों ने आगे बताया कि चाचा नरेश और विनोद भी उन्हें देखने आए। रात को नरमे की कोठड़ी में छुपा दिया गया। सुबह डॉग स्क्वॉड की टीम ने उन्हें ढूंढ निकाला, तब वे बेहद डरे हुए थे। बच्चों का साफ कहना था कि उनके गायब होने की पूरी जानकारी चाची सुनीता, चाचा नरेश और विनोद को थी।पंचायत में भट्टू थाना प्रभारी राधेश्याम भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने पुलिस के सामने मामले का तुरंत पटाक्षेप करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने एक हफ्ते में पूरी जांच कर मामला उजागर करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें