गांव बरसीन में मुख्य रोड पर खड़ी काले रंग की बोलेरो गाड़ी के पीछे से पुलिस की बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण इक्ट्ठे हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पुलिस विभाग की क्षतिग्रस्त गाड़ी को ले जाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने रोक दिया। गाड़ी चालक के रिश्तेदारों का आरोप है कि पुलिस की गाड़ी तेज गति में थी और लापरवाही से दुर्घटना हुई है। आरोप है कि चालक ने शराब भी पी रखी थी और सिविल वर्दी में था। टक्कर मारने वाली गाड़ी सिरसा नंबर की है। गांव बरसीन में आरोप लगा रहे सतबीर और योगेश ने बताया कि उनका रिश्तेदार गांव चौबारा में अपनी ससुराल जाने के लिए गाड़ी के पास आया ही था और इस दौरान पीछे से आई पुलिस की बत्ती लगी बोलेरो गाड़ी ने जोर से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद रिश्तेदार के हाथ में भी चोट आई है। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी में सवार पुलिसकर्मियों को भेज दिया और गाड़ी को ले जाने का प्रयास किया।