फतेहाबाद के अशोक नगर में बुधवार देर रात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक अवैध गर्भपात कराने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया। मौके से एक गर्भपात कराने वाली महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है साथ ही पांच गर्भपात करने वाली किट बरामद की हैं।