फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में रंजिश में पार्षद व उसके भाई पर हमला, पुलिस को दी शिकायत, वीडियो वायरल

फतेहाबाद शहर के श्मशान भूमि वाली गली में सोमवार सुबह वार्ड 26 के पार्षद कपिल खत्री व उसके भाई पर युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों ने डंडों से गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पार्षद ने मामले की लिखित शिकायत शहर पुलिस को दी है। हमले को लेकर एक पार्षद के बेटों पर आरोप लगाया गया है। हमला रंजिश का मामला बताया जा रहा है। मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें युवक हाथ में डंडे लिए हुए दौड़ रहे हैं। पुलिस को दी शिकायत में कपिल खत्री ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे अपने भाई तेजिंद्र के साथ भतीजे को स्कूल में छोड़ने के लिए जा रहा था। परशुराम चौक से जैसे ही गाड़ी अपेक्स स्कूल की तरफ मोड़ी तो कुछ युवकों ने हमला कर दिया और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें