सोनीपत के गांव मोहाना में कुख्यात बदमाश सुनील उर्फ पिन्ना ने फंदा लगाकर जान दे दी। जेल से पैरोल पर बाहर आया था और पांच महीने से पुलिस उसकी तलाश में थी। फंदा लगाने से पहले सुनील ने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने गांव के ही एक युवक पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया।