चरखी-दादरी के प्रेमनगर में जयपुर- हिसार ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक मिलन शहर के गांधीनगर का निवासी था। मृतक के पिता रामकुमार के बयान पर जीआरपी चौकी पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मिलन पहले घर पर रहता था और अब कुछ दिन से शहर स्थित एक कपड़ा की दुकान पर जा रहा था। बुधवार को भी वह दुकान पर गया था। रात को करीब साढ़े 8 से 9 के बीच मिलन ने अपने पिता से बात की थी और रामकुमार ने देरी का कारण पूछा तो मिलन ने आधे घंटे में आने के लिए कहा। उस दौरान उसके साथ दो अन्य दोस्त भी थे। बाद में मिलन को छोड़कर दोनों दोस्त वहां से चले गए। रात को मिलन घर नहीं पहुंचा और परिजनों ने भी जरूरी कार्य समझकर मिलन को तलाशने की कोशिश नहीं की।