फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

प्रदेश के पूर्व मंत्री स्व. सतपाल सांगवान की पहली पुण्यतिथि पर मंगलवार को दादरी स्थित उनके निवास स्थान पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं दादरी के विधायक सुनील सांगवान ने पैतृक गांव चंदेनी पहुंच कर अपने पिता स्व. सतपाल सांगवान के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के अलावा उनके समर्थकों ने निवास स्थान पर पहुंच कर पूर्व मंत्री स्व. सतपाल सांगवान के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। बता दें कि सतपाल सांगवान वर्ष 1996 और वर्ष 2009 में दादरी से विधायक चुने गए थे। वर्ष 2009 से 2014 के कार्यकाल के दौरान वे सरकार में सहकारिता एवं आवास मंत्री के पद पर रहे। पिछले वर्ष तीन मार्च को उनका निधन हो गया था। वर्तमान में उनके बेटे सुनील सांगवान दादरी के विधायक हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें