फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: पानी सप्लाई वाली पाइप हुई क्षतिग्रस्त, 20 एकड़ में हुआ जलभराव

दादरी के समसपुर एसटीपी यानी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से आगे छुछकवास स्थित ड्रेन-8 तक पानी पहुंचाने वाली मुख्य 18 इंची लाइन बुधवार रात फट गई। इससे एसटीपी की मोटरें बंद करनी पड़ी और आगे पानी निकासी ठप होने से सेफ्टी टैंक ओवरफ्लो कर गए। इससे एसटीपी परिसर समेत 20 एकड़ जमीन पर खड़ी फसलों में जलभराव हो गया। ढाणी फोगाट के किसानों ने रोष जताया और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाए। बता दें कि हाल ही में हुई बारिश से शहर में विभिन्न जगहों पर जलभराव हो गया था। इसके बाद एसटीपी की मोटरें लगातार चलाकर सीवर व स्ट्रॉम वॉटर लाइनों से पानी का उठान किया गया। सामान्य दिनों के मुकाबले सीवर लाइनों में पानी का दबाव बढ़ गया। वहीं, एसटीपी से आगे 18 इंची लाइन के जरिये विभाग छुछकवास ड्रेन-8 तक पानी पहुंचा रहा है और बुधवार रात 18 इंची लाइन लोहरवाड़ा के समीप क्षतिग्रस्त हो गई। सुबह इसकी सूचना मिलने पर समसपुर एसटीपी की मोटरें बंद की गईं। वहीं, एसटीपी से आगे पानी निकासी व्यवस्था ठप होने से सेफ्टी टैंक ओवरफ्लो कर गए। इससे एसटीपी परिसर दूषित पानी से लबालब हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें