चरखी दादरी जिले में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को रोकने के लिए आरटीए टीमें भी वाहन चालकों पर कार्रवाई कर रही हैं। टीम ने बेलगाम घूम रहे ओवर डेट, अधिक प्रदूषण फैलाने और एनजीटी नियमों की अवेह्लना करने के साथ नंबर प्लेट में खामियां मिलने पर 485 वाहनों के चालन किए हैं। विभाग ने इन वाहनों पर 41 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि टीम समय समय पर अभियान चला कर यातायात नियमों की अवेह्लना करने वाले वाहनों के चालान कर जुर्माना लगाती रहती है। एनसीआर से जुड़े क्षेत्रों में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए जिला आरटीए टीम ने चालान काटो अभियान चलाया है। इसके तहत एक से 25 नंवबर तक 485 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। टीम से सबसे अधिक चालान एनजीटी के नियम तोड़ने पर 150 वाहनों के चालान किए है। वहीं, वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले मौसम में घने कोहरे के कारण जरूरत अनुसार ही सड़कों पर चलाए। सफेद पट्टी व जेब्रा क्रॉसिंग का विशेष ख्याल रखें। जानिये...कौन-सा नियम तोड़ने पर कितने वाहनों पर हुई कार्रवाईचालान का कारण - वाहनों की संख्या - जुर्माना राशि ओवरडेट वाहन - 85 - 20 लाख प्रदूषण फैलाना - 50 - 5 लाख एनजीटी नियम तोड़ना - 150 - 15 लाख नंबर प्लेट की खामियां - 100 - 1 लाख ग्रैप-4 लागू होने पर काटे गए 85 चालान एनसीआर क्षेत्र में शामिल दादरी जिले में 15 नवंबर से ग्रैप-4 के नियम लागू हुए थे। टीम ने ग्रैप-4 नियमों की अवेह्लना करने वाले 85 वाहन चालकों के चालान किए गए। आरटीए टीम ने पकड़े गए वाहनों पर साढे़ 18 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। हमारी टीम लगातार जिले के विभिन्न संभावित क्षेत्रों में पहुंच कर गश्त कर रही हैं। 25 दिन में 485 वाहनों के चालान कर जुर्माना लगाया है। ग्रैप-4 के नियम तोड़ने पर 85 वाहन चालकों पर भी कार्रवाई कर साढ़े 18 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बलबीर सिंह, सहसचिव आरटीए, दादरी