फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: मकर संक्रांति पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, अलग-अलग जगह स्टॉल लगाकर बांटा गया प्रसाद

शहर में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की ओर से चौक-चौराहों पर स्टॉल लगाकर प्रसाद का वितरण किया। वहीं, बस स्टैंड स्थित बाला जी हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में शहर व आस-पास के लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर मंदिर में मन्नतें मांग आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि परिसर में हर साल मकर संक्रांति पर भंडारे का आयोजन किया जाता है। जिले भर में मकर संक्रांति पर्व पर अनेक धार्मिक आयोजन किए गए। पुरानी अनाज मंडी के प्रवेश द्वार पर स्थानीय दुकानदारों ने श्रद्धालुओं के लिए गर्मा-गर्म जलेबी वितरण की। वहीं, वैश्य कन्या स्कूल के समीप स्थित बाबू राम समोसे की ओर से पालक, गोभी व पनीर के पकौड़े बांटे गए। इसके अलावा आश्रम रोड पर गाजर का हलवा, काठ मंडी स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला के सामने गर्म हलवे का प्रसाद बनाया गया था, इसके साथ ही क्षेत्र में बर्डे पकौड़ा, कढ़ी कचोरी का वितरण किया गया। वहीं बस स्टैंड रोड स्थित बाला जी हनुमान मंदिर में विशाला भंडारे का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें