फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चरखी दादरी में कबड्डी और हैंडबाल नर्सरी में बढ़ी खिलाड़ियों की संख्या

भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 25 Nov 2024 09:52 PM IST

नीरज चौधरी युवा खेल समिति की ओर से गांव कालूवाला में संचालित आवासीय खेल स्टेडियम में खेल विभाग की ओर से कबड्डी और हैंडबाल की नर्सरी चलाई जा रही हैं। अब दोनों ही नर्सरियों में खिलाड़ियों की रुचि बढ़ी है और खिलाड़ी प्रशिक्षण लेने आ रहे हैं। बता दें कि कालूवाला खेल स्टेडियम में विभाग की ओर से दो नर्सरियां चलाई जा रही हैं जबकि नर्सरी से अधिक उम्र के खिलाड़ियों को खेल समिति की ओर निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। इसी साल जून माह में नर्सरी की शुरूआत की गई। शुरुआत में खिलाड़ियों की संख्या काफी कम थी। अब समय के साथ संख्या में इजाफा हुआ है। वर्तमान में हैंडबाल के 80 और कबड्डी के 48 खिलाड़ी हैं जबकि नर्सरी के लिए विभाग ने 25 खिलाड़ियों की सीमा तय की है। इनको विभाग की ओर से सुविधा दी जा रही है जबकि अन्य खिलाड़ियों को समिति सुविधा दे रही है। दूर से आने वाले खिलाड़ियों को समिति आवास प्रदान करती है और निशुल्क प्रशिक्षण देती है। नर्सरी में पांच-पांच खिलाड़ी राष्ट्रीय जबकि अन्य सभी राज्य स्तरीय खिलाड़ी हैं। इनमें कोच विकास सांगवान व वरिष्ठ कोच नरेश बलौदा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। यह रहता है प्रशिक्षण समय कोच संदीप कमार ने बताया कि खिलाड़ियों को प्रतिदिन तीन घंटे प्रशिक्षण दिया जाता है। इसमें डेढ़ घंटे सुबह और डेढ़ घंटे शाम को प्रशिक्षण चलता है। गर्मियों में प्रशिक्षण का समय चार से पांच घंटे रहता है। ट्रायल के आधार पर चयन नर्सरी के खिलाड़ियों को लिए चयन का प्रक्रिया अपनाई जाती है। इसके लिए सबसे पहले उनका ट्रायल लिया जाता है और शारीरिक फिटनेस जांच की जाती है। बाद में उन्हें नर्सरी में प्रवेश दिया जाता है। खेलों का भी दिया जा रहा प्रशिक्षण स्टेडियम में कबड्डी व हैंडबॉल के अलावा एथलेटिक्स और बास्केटबाल का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान में एथलेटिक्स के 35 खिलाड़ी हैं और सभी राज्य स्तर पर खेल चुके हैं। वहीं बास्केटबाल में 25 में से 22 राज्य स्तरीय और एक राष्ट्रीय खिलाड़ी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें