फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में भव्य निशान व शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव

नगर की धार्मिक संस्था सांवरिया मित्र मंडल के तत्वावधान में वीरवार से चार दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव की शुरूआत हो गई है। फाल्गुन महोत्सव के पहले दिन वीरवार को स्थानीय पुरानी अनाज मंडी से बाबा श्री श्याम की भव्य निशान व शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों व चौराहों से होकर गुजरी। जगह-जगह पर शोभा यात्रा का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया और प्रभु श्री श्याम की आरती कर प्रसाद ग्रहण किया। शोभा यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु निशान उठाकर शामिल हुए। मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि वीरवार शाम को श्याम नाम की पगली नृत्य नाटिका सहित का मंचन होगा। 20 फरवरी को श्री कृष्ण-सुदामा चरित्र व भक्त रसखान चरित्र नृत्य नाटिका सहित का मंचन कोलकाता के कलाकार केशव मधुकर व उनकी टीम द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को एक शाम सांवरिया के नाम का आयोजन होगा। इसमें इंदौर से शिवम रावल, जयपुर से साक्षी अग्रवाल भजनों के माध्यम से प्रभु श्री श्याम की महिमा का गुणगान करेंगे। महोत्सव के अंतिम दिन 22 फरवरी को विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें