फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: किसानों की चार सूत्रीय मांगों पर कृषि मंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से मुलाकात की। इससे पहले वे रोज गार्डन में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। एमएसपी किसान मोर्चा प्रदेश संयोजक जगबीर घसौला ने बताया कि प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी घिकाड़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जलभराव से हुए फसल नुकसान का दोबारा वेरिफिकेशन, भावांतर भरपाई की बकाया राशि जारी करने, बाजरा खरीद में फर्जी गेट पास घोटाले की जांच और ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन फीस बढ़ोतरी वापस लेने की मांग रखी। कृषि मंत्री ने बाजरा खरीद में गड़बड़ी की आशंका मानते हुए जिला उपायुक्त को जांच कर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। अन्य मांगों पर भी सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिलाया। हालांकि जलभराव मुआवजे पर ठोस आश्वासन न मिलने से किसान नाराज रहे। बैठक के बाद रोज गार्डन में किसानों ने आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की और मांगें पूरी न होने पर बड़ा फैसला लेने की चेतावनी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें