फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में बादल गांव की बणी में पेड़ से लटका मिला क्लीनिक संचालक का शव

गांव बादल की बणी में शुक्रवार सुबह पेड़ से लटका शव देखकर हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान गांव बादल निवासी 32 वर्षीय आशीष के रूप में हुई। मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दादरी के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाा। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिसके बाद परिजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव बादल निवासी आशीष झोझूकलां में क्लीनिक का संचालन करता था। वह पिछले लंबे समय से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। वीरवार शाम को करीब 6 बजे वह अपनी पत्नी को घर छोड़कर आया था तथा वापस बाइक लेकर निकल गया। शुक्रवार को सुबह राहगीरों ने गांव बादल की बणी में पेड़ से शव लटकता हुआ दिखाई दिखा। जिसके बाद डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर झोझूकलां थाना पुलिस पहुंची और एफएसएल की टीम को बुलाया गया। टीम ने वहां पर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दादरी के सरकारी अस्पताल में रखवाया। मृतक आशीष की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। झोझू कलां थाना पुलिस के जांच अधिकारी एचसी राकेश ने बताया कि मृतक के भाई संदीप के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें