फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दादरी में प्रकाश उत्सव उपलक्ष्य में लगाया लंगर, लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

चरखी-दादरी के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में श्रीगुरुद्वारा साहिब की ओर से सिखों के प्रथम पातशाही गुरू नानक देव के प्रकाश उत्सव के साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत वीरवार को लंगर लगाया गया। इसमें लोगों को चावल-छोले प्रसाद के तौर पर परोसे गए। लंगर का शुभारंभ सुबह 11 बजे किया गया। सभा सदस्य साहिल बधवा ने बताया कि उनका कार्यक्रम 9 नवंबर से आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियां करवाई गई। प्रकाश उत्सव के पूर्व दिन लंगर लगाकर लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। लंगर में एक हजार लोगों के लिए भोजन तैयार किया गया। अब 15 नवंबर को गुरू की पूजा व सत्संग किया जाएगा। इस दौरान दीपक, मनोहर नारंग, सक्षम अरोड़ा, जयभगवान मस्ताना ने आदि ने अपनी लंगर में अपनी सेवाएं दी। वहीं, शहर के हरिओम आश्रम में भी अन्नकूट प्रसाद वितरित किया गया और लोगों ने आश्रम पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें