चरखी-दादरी में बसों की कमी चलते के जिले में मंगलवार सुबह छात्र व छत्राओं ने दो जगह जाम लगा दिया। दादरी व झोझू मार्ग 45 मिनट तक बंद रहा जबकि साहुवास में एक घंटे तक रोड जाम रखा। विद्यार्थियों ने बताया कि सौंफ से दादरी के लिए सुबह 8 बजे बस चलती है। इसमें पांच गांवों यात्री कवर किए जाते हैं। बस में भीड़ होने के कारण विद्यार्थियों को बस में जगह नहीं मिलती और उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो जाती है।