फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दादरी में बालवाटिका शिक्षकों के लिए शुरू हुआ प्रशिक्षण शिविर

नवीन दलाल Updated Tue, 03 Dec 2024 03:03 PM IST

चरखी-दादरी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के प्राथमिक भवन में मंगलवार को बालवाटिका के शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। इसमें जिला के प्राथमिक स्कूलों से 209 शिक्षक प्राथमिक हुए। शिविर का शुभारंभ डीईईओ नवीन नारा ने किया और सभी से प्रशिक्षण के दौरान पूरी विधि सीखने का आह्वान किया। दादरी व बौंदकलां खंड के शिक्षकों के लिए तीन कमरों में शिविर लगाया और सुबह 9 बजे शिविर शुरू किया गया। वहीं, बाढड़ा खंड के लिए कस्बा स्थित राजकीय स्कूल प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इनमें प्रत्येक सत्र के लिए दो-दो एमटी तैनात हैं और इन एमटी को करनाल व कुरुक्षेत्र में ट्रेनिंग दी गई थी। अब पांच दिन में एमटी शिक्षकों को विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए नई विधि का प्रशिक्षण देंगे। पहले दिन शिक्षकों को जानकारी दी गई कि बच्चों को स्कूल की बजाय खेल के माध्यम से पढ़ाया जाए। इससे उनमें स्कूल का डर नहीं रहेगा और वे प्रतिदिन स्कूल आएंगे। साथ ही गलती होने पर किसी भी बच्चे को धमकाने की बजाय उसे आराम से समझाएं। इससे वह जल्द समझेगा और उसकी पढ़ाई में भी रुचि बढ़ेगी। खेल माध्यम से सीखाने पर बच्चों को भी पढ़ाई याद रहेगी। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ही बच्चों को प्राथमिक कक्षाओं लिए तैयार करना है। शिक्षकों की ट्रेनिंग के बाद बालवाटिका सत्र शुरू होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें