फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: शीतलहर के बीच खिली धूप ने दी राहत, बाजारों और पार्कों में बढ़ी रौनक

पिछले कुछ दिनों से जारी कड़ाके की ठंड और शुक्रवार को हुई बरसात के बाद शनिवार को दादरी में आसमान साफ होने, सुनहरी धूप खिलने से लोगों को कंपकंपाती ठंड से हल्की राहत मिली। हालांकि उत्तर-पश्चिमी दिशा से चलने वाली शीतलहर ने वातावरण में ठिठुरन बरकरार रखी, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को दादरी जिले का अधिकतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहा, जो पिछले दिनों की तुलना में थोड़ा कम है। वहीं न्यूनतम तापमान गिरकर 4 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे रात और सुबह के समय काफी ठंड महसूस की गई। शनिवार को धूप निकलने के साथ ही बाजारों में लोगों की चहल-पहल बढ़ी नजर आई। दादरी के रोज गार्डन में भी काफी रौनक दिखाई दी। काफी संख्या में बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पार्क में पहुंचे और धूप में मस्ती करते व झूलों का आनंद लेते हुए नजर आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें