फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में 3 करोड़ की लागत से बने सब स्टेशन का शुभारंभ, शहर के 80 हजार लोगों को मिलेगा फायदा

शहर के रेलवे रोड़ स्थित बिजली निगम कार्यालय के पास 22 हजार बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली निगम की ओर से अतिरिक्त साढ़े 12 एमवीए सब स्टेशन का शुभारंभ किया गया है। तीन करोड़ की लागत से बनाए गए सब स्टेशन के शुरू होने के बाद बड़े ट्रांसफार्मर पर लोड कम पड़ेगा, वहीं गर्मी के दिनों में उपभोक्ताओं को बिजली अनकट बिजली मिल सकेगी। बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल ट्रांसफार्मर को टेस्टिंग के लिए चालू कर दिया हैं, जल्दी ही आम उपभोक्ताओं के लिए शुरू कर दिया जाएगा। बिजली सब स्टेशन से 80 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती हैं। लेकिन पहले से लगा पावर ट्रांसफार्मर गर्मी के सीजन में लोड सहने में असमर्थ साबित हो रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें