फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी से कुरुक्षेत्र भेजी गईं 17 रोडवेज बसें, यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी

शाहिल शर्मा Updated Sat, 31 Jan 2026 05:18 PM IST

दादरी रोडवेज डिपो से 17 बसें शनिवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय गुरु रविदास समारोह में जाने के बाद यहां यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बसों की कमी के चलते बस स्टैंड पर यात्री बूथों पर बसों का इंतजार करते नजर आए। लंबे समय बाद बसों के पहुंचने से यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही थी। वहीं रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि अवकाश पर गए कर्मचारियों को वापिस बुलाने के बाद रिजर्व बसों को संबंधित रूटों पर चलाया गया, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। पहले से बसों की कमी से जूझ रहे दादरी रोडवेज डिपो से राज्य स्तरीय गुरु रविदास जयंती समारोह स्थल तक लोगों को कुरुक्षेत्र पहुंचाने के लिए पानीपत रोडवेज डिपो की ओर से 9 बसों की मांग रखी गई थी। दादरी डिपो की ओर से शुक्रवार सांय इन बसों को पानीपत भेज दिया गया था। वहीं शनिवार को 8 बजे दादरी जिले के अलग-अलग स्थानों से लोगों को कुरुक्षेत्र के लिए लेकर रवाना हुईं। बता दें कि दादरी रोडवेज डिपो के बेडे में 123 बसें हैं। शनिवार को 17 बसें कुरुक्षेत्र जाने के बाद 106 बसें ही रूटों पर दौड़ती नजर आईं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें