फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दादरी में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए सात टीमें चयनित

चरखी-दादरी में चिड़िया मोड़ स्थित नई अनाज मंडी परिसर में के 26 जनवरी को जिला स्तरीय गंणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सोमवार को केएन स्कूल में सांस्कृतिक टीमों का चयन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त मुनीश शर्मा की कमेटी ने सात टीमों का चयन किया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन एसडीएम नवीन कुमार की अध्यक्षता में हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में 9 टीमों ने भागीदारी की जिनमें से गणतंत्र दिवस समारोह के लिए 7 टीमों का चयन किया गया। एसडीएम ने कहा कि सांस्कृतिक प्रस्तुति किसी भी कार्यक्रम में जान फूंकने का कार्य करती हैं। इसमें विद्यार्थियों की भागीदारी अहम है। पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है। डीआईपीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए लगभग 50 मिनट का समय रखा गया है। सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समसपुर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानीला, जेबीएस मकड़ाना, विजन इंडिया भागेश्वरी, बीआर आईपीएस बिरही, सागर ग्लोबल और बेस मॉडल स्कूल की टीम को चुना गया है। ये सभी टीमें 24 जनवरी को अंतिम पूर्वाभ्यास और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी प्रस्तुतियां देंगी। इस दौरान चयन समिति सदस्य जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नवीन नारा, संगीत अध्यापिका इंदु गुलिया व टीम इंचार्ज मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें