फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में सर्वखाप पुलिस की थ्योरी से संतुष्ट नहीं, गठित की कमेटी मिलेगी पीड़ित परिवार से

शिक्षिका मनीषा मौत मामले में भिवानी पुलिस के खुलासे दादरी जिले की सर्वखाप सहमत नहीं है। बाबा स्वामी दयाल धाम पर मंगलवार को आयोजित महापंचायत में पुलिस की थ्योरी पर असहमति जताई गई और खापों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने कमेटी गठित करने का निर्णय लिया है, जो पीड़ित परिवार से मिलेगी। बता दें कि इस प्रकरण को लेकर बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे फोगाट खाप की अगुवाई में बाबा स्वामी दयाल धाम पर सर्वखाप व सर्वजातीय महापंचायत की गई। फोगाट खाप प्रधान सुरेश फोगाट की अध्यक्षता में करीब डेढ़ घंटे पंचायत चली और इसमें 12 वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इसके बाद खाप पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार का तन,मन व धन से साथ देने और जिले के मौजिज लोगों की 11 सदस्यीय कमेटी गठित करने का निर्णय लिया। वहीं, दादरी जिले की खापों के पदाधिकारियों का एक सुर में कहना है कि अगर पीड़ित परिवार लड़ाई लड़ेगा तो अंत तक साथ देंगे। फिलहाल पुलिस के इसे आत्महत्या करार देने की कहानी से खापों के पदाधिकारी संतुष्ट नहीं हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें