फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सेमिनार में विद्यार्थियों को दी बुनियाद और सुपर-100 परीक्षा की जानकारी

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 03 Dec 2024 07:49 PM IST

कस्बा स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में मिशन बुनियाद यात्रा ठहराव की कार्यक्रम के तहत मंगलवार को खंड स्तरीय बुनियाद व सुपर-100 सेमिनार आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फोगाट ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। जिला विज्ञान विशेषज्ञ वीनू शर्मा ने बताया कि विज्ञान की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बुनियाद एवं सुपर-100 कार्यक्रम चलाए गए हैं। बुनियाद कार्यक्रम हरियाणा सरकार की ओर से वर्ष 2022 में शुरू किया गया। इसमें राज्य के सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे आठवीं व दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विकल्प फाउंडेशन की प्रशिक्षित टीम ऑनलाइन कोचिंग दे रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें