फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दादरी में मानदेय न मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

नवीन दलाल Updated Tue, 11 Mar 2025 03:12 PM IST

चरखी-दादरी में बाढड़ा क्षेत्र के गांवों तैनात सफाई कर्मचारियों ने मानदेय मिलने पर सरकार के खिलाफ रोष जताया और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारी संजय, रमेश, मनदीप, महेंद्र, राजबीर, शर्मिला, सूरजमुखी, राजबाला आदि ने बताया कि उन्हें दो माह से सरकार की ओर से मानदेय नहीं दिया गया है। ऐसे में उनका घर खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है और अब होली का त्योहार आ गया है। ऐसे में उनका त्योहार रंगीन होते हुए भी फीका रहेगा। कर्मचारी यूनियन प्रधान सुमेर सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को एक साल से पीएफ और ढ़ाई साल से ईएसआई का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। अब मजबूर होकर उन्होंने धरने का रास्ता अपनाया है। साथ ही सरकार की ओर से जल्द उनका मानदेय नहीं दिया गया तो वे अनिश्चितकालीन धरना जारी रखेंगे और गांवों में कार्य भी बंद रहेगा। मंगलवार को धरने पर करीब 30 कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें