फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: युवा दिवस पर रन फॉर स्वदेशी की थीम पर दौड़े छात्र

कॉलेज रोड स्थित जनता महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. समीना गुप्ता की मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में रन फॉर स्वदेशी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोशन लाल ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को प्रतिवर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का दर्शन स्वामी विवेकानंद के दर्शन पर आधारित है। तत्पश्चात छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गरिमा श्योराण एवं डॉ. प्रीति गुप्ता के मार्गदर्शन में सभी स्वयंसेवकों ने स्वदेशी के लिए दौड़ लगाई। स्वदेशी के लिए दौड़ महाविद्यालय से शुरू होकर शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए महाविद्यालय में ही संपन्न हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें