फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: जूनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में रीना सांगवान ने जीता रजत पदक

गांव झोझूखुर्द की बेटी रीना सांगवान ने बुल्गारिया में आयोजित जूनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। बेटी की उपलब्धि पर गांव झोझूखुर्द में परिजनों व ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई। गांव झोझूखुर्द निवासी रीना सांगवान के पिता संजय और माता सीमा ने बताया कि रीना सांगवान अब तक नेशनल व इंटरनेशल स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाते हुए 20 मेडल जीत चुकी है। उनकी बेटी रीना ने गीता, बबीता व विनेश फोगाट से प्रेरणा ली और देश के लिए अब वो उन्हीं के नक्शे-कदम पर चलकर मेडल जीत रही हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में बुल्गारिया में आयोजित चैंपियनशिप में रीना ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में सहभागिता निभाई। रोमानिया की पहलवान अलेक्जेंडर को हराते हुए उसने रजत पदक अपने नाम किया। पूर्व सरपंच दलबीर गांधी ने कहा कि बेटी पर उनको नाज है और ओलंपिक में गोल्ड की आश है। गांव में आने पर बेटी को सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें