फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: तीन बाण धारी सेवा मंडल के अन्नकूट भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

तीन बाण धारी सेवा मंडल के तत्वावधान में मंगलवार को स्थानीय आदर्श धर्मशाला में अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पहले धार्मिक परंपराओं के अनुसार यज्ञ का आयोजन किया गया। वहीं सोमवार रात को धर्मशाला परिसर में विशाल संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें भजन गायकों ने भजनों के माध्यम से प्रभु श्री श्याम की महिमा का गुणगान किया। मंगलवार को आयोजित विशाल अन्नकूट भंडारे में नगर व आसपास के क्षेत्र से आए सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। अन्नकूट भंडारे में फैम के जिला अध्यक्ष जयभगवान मस्ताना ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने तीन बाण धारी सेवा मंडल द्वारा निरंतर किए जा रहे धार्मिक व सामाजिक कार्यों की सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें