फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में विधायक सुनील सांगवान ने कैंप कार्यालय में सुनीं जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

दादरी के विधायक सुनील सांगवान ने रविवार को कैंप कार्यालय में जनता दरबार लगाया। इस दौरान शहर व हलके के गांवों से आए लोगों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। जिस पर संज्ञान लेते हुए विधायक ने मौके पर ही अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि क्षेत्र के नागरिकों को सभी मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हों और इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि उनके लिए राजनीति केवल पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का एक पवित्र दायित्व है। हलके की जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है और उसी के बल पर वे क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार भी प्रदेश के सभी क्षेत्रों के समान विकास के लिए कार्य कर रही है। इसी कड़ी में दादरी क्षेत्र के लिए भी करोड़ों रुपये की परियोजनाओं को स्वीकृति दी जा चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें