फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: नई अनाज मंडी में विधायक ने किया नवनिर्मित शेड का उद्घाटन, 95 लाख रुपये आई लागत

दादरी की नई अनाज मंडी में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा तैयार की गई शेड का बुधवार को दादरी के विधायक सुनील सांगवान ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन की ओर से पूर्व मंत्री स्व. सतपाल सांगवान के जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर ने की। कार्यक्रम के दौरान असहाय लोगों को कंबलों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मोहनलाल मकड़ानियां के अलावा काफी संख्या में आढ़ती व हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद रहे। विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि उनका प्रयास दादरी क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करना है। इसके लिए वे सदैव प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में दादरी की नई अनाज मंडी में गत मई माह में शेड का शिलान्यास किया गया था। अब यह शेड बनकर तैयार हो गई है। उन्होंने कहा कि नई अनाज मंडी में अब शेड की संख्या छह होने से खरीद सीजन के दौरान फसलों को सुरक्षित रखने में परेशानी नहीं आएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें