चरखी दादरी विधायक सुनील सांगवान ने बौंदकलां के रेस्ट हाउस में समाधान शिविर लगाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की विभिन्न विभागों से जुड़ीं समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। विधायक के पास करीब दो घंटे में 60 शिकायतें पहुंची, जिनमें से अधिकांश बिजली संबंधी रहीं। विधायक ने समस्याएं सुनते हुए मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। विधायक ने बताया कि समाधान शिविर में बिजली, पानी, जलभराव सहित अनेक समस्याएं लेकर लोग पहुंचे। कुछ शिकायतों का मौके पर समाधान कर दिया जबकि बाकियों का समाधान जल्द करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।