लद्दाख में देश की रक्षा में तैनात वायुसेना जवान नवीन श्योराण का मंगलवार देर रात पार्थिव शरीर तिरंगा यात्रा के साथ गांव पहुंचा। नवीन श्योराण साल 2020 में वायुसेना में भर्ती हुआ था था। जवान की तैनाती इन दिनों लेह-लद्दाख में थी। रविवार को जवान का जन्मदिन था। उस दिन नवीन अपनी टीम के साथ नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर पत्थर पर फिसला और वह नदी में गिर गए। दलदल और पानी में फंसने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाए और उनकी मृत्यु हो गई। 24 घंटे बाद उनका शव बरामद हुआ।