फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: एनएच-334 बी पर गांव मोरवाला के पास ट्राले व ट्रक की टक्कर, ट्राला चालक की हुई मौत

नेशनल हाईवे 334बी पर गांव मोरवाला के समीप सोमवार रात करीब 12 बजे ट्राला व ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्राला चालक गांव लोहरवाड़ा निवासी करीब 28 वर्षीय मनोज की मौत हो गई। मनोज बतौर ट्राला चालक काम करता था। सोमवार को वह गुरुग्राम में निर्माण सामग्री खाली कर ट्राला लेकर वापिस दादरी की तरफ आ रहा था। रात करीब 12 बजे जब वह गांव मोरवाला के समीप पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक से उसके ट्राले की टक्कर हो गई। दादरी सदर थाना पुलिस में तैनात एएसआई संदीप ने बताया कि मृतक के बड़े भाई कपिल के बयान के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। परिजनों ने बताया कि मनोज दो बेटों का पिता था। एक बेटे की आयु चार वर्ष है तो दूसरा महज चार महीने का है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें