फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारे में जलाए दीप

चरखी दादरी शहर के सुभाष चौक स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव के 555वें प्रकाश उत्सव की पूर्व संध्या पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। साध संगत की ओर से गुरुद्वारे में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 9 बजे सभा की ओर से लंगर लगाया गया। इसमें 800 लोगों ने लंगर छका।वीरवार शाम को सभा सदस्यों ने गुरुद्वारा प्रांगण में 300 दीपक जला कर प्रकाश पर्व मनाया। अब कल सुबह 9 बजे प्रकाश उत्सव शुरू होगा। इस दौरान सत्संग शुरू होगा और दोपहर 12 बजे तक चलेगा। सत्संग के बाद दोपहर डेढ़ बजे लंगर लगाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें