फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चरखी दादरी के बाढड़ा में यातायात सुविधा की कमी, विद्यार्थियों का बुनियाद से रुझान घटा

बाढड़ा कस्बा स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में बाढड़ा खंड का बुनियाद केंद्र बनाया गया है। इसमें खंड से करीब 20 विद्यार्थी बुनियाद की कक्षाएं ले रहे हैं। पांच विद्यार्थी किनारा कर गए। वहीं, बुनियाद से विद्यार्थियों का मोह भंग होने का कारण अंग्रेजी माध्यम और यातायात सुविधाओं का अभाव बताया जा रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से बुनियाद कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इसके लिए हर जिले में खंड अनुसार बुनियाद केंद्र बनाए गए हैं। दादरी जिले में तीन बुनियाद केंद्र हैं। इनमें बाढड़ा बुनियाद केंद्र में विद्यार्थियों की कमी है। विद्यार्थी सुबह समय पर स्कूल नहीं आ पाते और शाम को भी उन्हें घर जाते समय देरी हो जाती है। सभी विद्यार्थी गांवों से आते हैं। परिवहन की सुविधा न होने के कारण उन्हें आवागमन करने में परेशानी होती है। दो बजे स्कूल से छुट्टी होने के बाद विद्यार्थी शाम 6 बजे घर पहुंच रहे हैं। वहीं, परिजन भी बच्चों के देरी से घर आने के कारण उनकी बुनियाद से दूरी करवा रहे हैं। इससे वे अपने नजदीकी स्कूल में पढ़ रहे हैं। कई ऑफलाइन कक्षाएं ले रहे हैं। वहीं, दो केस ऐसे भी सामने आए हैं, जिन्हें ऑनलाइन पढ़ाई करने से आंखों में परेशानी हुई और उन्होंने बुनियाद से दूरी बना ली। विभाग की ओर से बुनियाद में शामिल विद्यार्थियों को परिवहन, पाठ्यसामग्री व वर्दी के लिए रुपये दिए जाते हैं। दूसरी ओर अंग्रेजी माध्यम भी विद्यार्थियों के लिए समस्या है। अंग्रेजी माध्यम में पढ़ना विद्यार्थियों के समझ नहीं आ रहा है। इसके कारण भी वे हिंदी माध्यम में जा रहे हैं। - फिलहाल ये आ रहे कक्षा में अब कक्षा दसवीं में 14 में से 12 विद्यार्थी और 9वीं में 10 में से 8 विद्यार्थी ही कक्षा में आ रहे हैं। स्कूल में आने वाले विद्यार्थियों के लिए परिवहन की सुविधा नहीं है। इससे उनकी पढ़ाई पूरी नहीं पाती है और न ही वे नियमित स्कूल पहुंच पाते हैं। विद्यार्थियों के लिए बुनियाद की ओर सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। परिवहन ही उनकी मुख्य समस्या है। इसके लिए उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। वे बुनियाद के बजाय अपने नजदीकी स्कूलों में दाखिला ले रहे हैं। -अरविंद कुमार, क्षेत्रीय बुनियाद प्रभारी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें