फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चरखी दादरी में समूह फोक डांस में ज्योति तो तो सोलो फोक गायन में प्रेरणा बनी विजेता

चरखी दादरी शहर के जनता कॉलेज में कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षणा विभाग व नहरू युवा केंद्र की ओर से संयुक्त रूप से युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें कुल 350 प्रतिभागियां ने भाग लिया और हरियाणवी संस्कृति की छटा बिखेरी। अंतिम दिन कार्यक्रम का शुभारंभ डीईओ कृष्णा फोगाट ने किया जबकि पुरस्कार वितरण नगर परिषद चयेरमैन बक्शीराम सैनी व उप प्रधान संदीप फोगाट ने किया। बता दें सुबह 11 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ इसमें चार स्टेज बनाए गए और दस इवेंट कराए गए। डांस व गायन की थीम हरियाणवी संस्कृति पर आधारित रही जबकि पोस्टर मेकिंग, कहानी व कबिता लेखन, फोटोग्राफी, पेंटिंग, डिक्लेमेशन, आदि की थीम वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों पर आधारित रही। इनके एक विज्ञान प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। इनमें स्कूलों, कॉलेजों व अन्य विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा प्रदर्शन किया। सबसे अधिक पसंद की जाने वाली गतिविधि डांस व गायन रही। इनमें सभी युवाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया और देखने के लिए काफी उत्साह रहा। स्टेज एक पर सांस्कृतिक गतिविधियां चलीं। स्टेज दो पर विज्ञान प्रदर्शनी रही। वहीं स्टेज तीन कहानी और कविता लेखन करवाया और चौथे स्टेज पर फोटोग्राफी व पेंटिंग आदि करवाए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें