फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में एसकेएस के आह्वान पर किसान-मजदूरों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया

संयुक्त किसान मोर्चा, सीटू यूनियन और एसकेएस के आह्वान पर किसान-मजदूरों की मांगों को लेकर रोज गार्डन में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त कार्यालय तक मार्च करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता सीटू जिला सहसंयोजक कमलेश भैरवी, किसान सभा जिला प्रधान रणधीर कुंगड़ और एसकेएस जिला प्रधान यशपाल सांगवान ने की, जबकि संचालन कुलबीर सिंह ने किया। नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा लागू चार लेबर कोड मजदूर विरोधी हैं। एसपी गारंटी कानून लागू न होने, कर्ज मुक्ति न मिलने, फसल बीमा राशि में गड़बड़ी और अग्निवीर योजना पर भी सवाल उठाए। उन्होंने सभी परियोजना वर्करों को पक्का करने, ₹28 हजार वेतन, मनरेगा कार्य जारी रखने, निर्माण मजदूरों को सुविधाएं देने और प्रभावित मजदूरों को मुआवजा देने की मांग की। चेतावनी दी गई कि मांगें न माने जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें