रेलवे पुलिस की ओर से स्टेशन पर सर्च अभियान चलाया गया और यात्रियों के बैग व सामान की जांच की। इसकी अगुवाई दादरी चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार ने की। बता दें रविवार को दोपहर दो बजे दादरी स्टेशन पर पहुंची ट्रेन में जीआरपी प्रभारी कृष्ण कुमार ने ट्रेन में संदिग्ध यात्रियों और सामान की जांच की। इस दौरान कुछ भरे हुए बैग मिले और जिनकी गहनता से जांच की गई।