दादरी नई अनाज मंडी में बुधवार सुबह जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई। उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। उनके साथ एसपी अर्श वर्मा भी मौजूद रहे। सुबह 9 बजे उपायुक्त मुनीश शर्मा नई अनाज मंडी पहुंचे और इससे पहले उन्होंने रोजगार्डन स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। वहीं, फुल ड्रेस फाइल रिहर्सल में 7 स्कूलों की टीमों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चरखी दादरी दादरी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एवं कन्या उच्च विद्यालय समसपुर, एसवीएम कादमा, विजन इंडिया स्कूल भागेश्वरी, कै. जिले सिंह स्कूल बरसाना, एमडी कान्वेंट झोझू स्कूल और आरईडी स्कूल चरखी शामिल रहा। वहीं, बाढड़ा में एसडीएम नवीन सैनी की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास किया गया और इसमें महिला महाविद्यालय बाढड़ा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाढड़ा, एकलव्य स्कूल बाढड़ा, प्रज्ञा स्कूल भांड़वा, अरावली स्कूल कादमा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरला व एनीज स्कूल हड़ौदा की टीमों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दीं।