चरखी दादरी जिले में सुबह से कोहरा छाया रहा, लेकिन सुबह 10 बजे हवा ने भी जोर पकड़ा और ठंड बढ के साथ कोहरा भी घना होता गया। वहीं, वाहनों के पहिए भी धीमी गति से घूमे। बता दें कि शनिवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार सुबह हल्का कोहरा रहा। लेकिन सुबह दस बजे मंद-मंद हवा चली। इससे न्यूनतम तापमान तीन डिग्री ताप गिरकर 16 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, सुबह 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली और और दोपहर तक कोहरा नहीं हटा। सुबह अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा से क्षेत्र में ठंड बढ़ी और लोग भी गर्म कपड़ों में नजर आए। वहीं, वायु प्रदूषण में भी गिरावट दर्ज की गई और औसतन प्रदूषण स्तर 200 एक्यूआई रहा।